फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: प्रधान सहायक बिजय सिंह कनवासी को बनाया प्रभारी ईओ

Fri, 17 Oct 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका की बोर्ड बैठक में प्रभारी ईओ के लिए बिजय सिंह कनवासी के नाम पर मोहर लगी है। पद, ग्रेड पे और नियुक्ति की वरिष्ठता के आधार पर उनको नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। नए प्रभारी ईओ की तैनाती के बाद दीपावली से पहले कर्मचारियों को वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगरपालिका अध्यक्ष खेतवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी 11 सभासदों ने शिरकत की। पालिकाध्यक्ष ने उन्हें ईओ की तैनाती को लेकर न्यायालय के आदेश की जानकारी दी। पूरे स्टाफ की सूची का अवलोकन किया गया। सदस्यों ने कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची, पदनाम सूची और ग्रेड-पे सूची के आधार पर प्रभारी ईओ के चयन पर चर्चा की। प्रधान सहायक बिजय सिंह कनवासी को पद, ग्रेड वेतन और वरिष्ठता के आधार पर प्रभारी ईओ की जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया। वरिष्ठता के आधार पर राजस्व कर निरीक्षक हयात सिंह परिहार को तीसरे नंबर पर माना गया। सभी सदस्यों की सहमति के बाद अध्यक्ष खेतवाल ने कनवासी के नाम को फाइनल किया।
उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुसार वरिष्ठतम कर्मचारी को प्रभारी ईओ चुना गया है। बोर्ड बैठक की जानकारी जिला प्रशासन और शासन को भेजी जाएगी। प्रभारी ईओ को वित्तीय चार्ज सौंप दिया गया है। जल्द ही कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


फिर न्यायालय की शरण में जाएंगे परिहार
बागेश्वर। अब तक ईओ की कुर्सी पर काबिज हयात सिंह परिहार ने कहा कि बैठक के बारे में मुझे किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई। ईओ का चार्ज मेरे पास था तो मुझे सूचित किया जाना चाहिए था। कहा कि राजस्व संवर्ग में सबसे सीनियर मैं हूं। इस तरह का निर्णय लेना कोर्ट के फैसले की अनदेखी है। मैं न्याय की मांग के लिए न्यायालय में गुहार लगाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें