23grd04p प्राथमिक बद्रीनाथ स्कूल के भवन लोकार्पण करते बीजेपी जिला महामंत्री बिष्ट
- फोटो : GARUD
गरुड़(बागेश्वर)। भाजपा जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट ने 19 लाख रुपये की लागत से बने प्राथमिक विद्यालय बद्रीनाथ के भवन का लोकार्पण किया। अभिभावकों से प्रतियोगिता के दौर में अपने पाल्यों के भविष्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। कहा कि वर्तमान में सरकारी स्कूूलों में प्राइवेट स्कूलों की अपेक्षा ज्यादा संसाधन हैं।
उन्होंने विद्यालय भवन के निर्माण के लिए धन स्वीकृत कराने के लिए विधायक चंदन दास का आभार जताया। बीईओ यूएस रावत ने जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक स्कूल बद्रीनाथ के शैक्षणिक माहौल की सराहना की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्या सुनीता आर्या, ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख बहादुर कोरंगा, ग्राम प्रधान बच्चन आर्या, गोविंद भंडारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबलू नेगी, ब्लॉक समन्वयक भुवन भट्ट, स्कूल की प्रधानाध्यापिका फिरदौश परवीन, जयश्री पांडे, भुवन आर्या आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता सेवानिवृत्त तहसीलदार हरीराम टम्टा और संचालन दलीप भाकुनी व दिनेश नेगी ने किया। ब्यूरो