फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: महंगाई ने ठंड में छुड़ाया पसीना और बजट भी गड़बड़ाया

विज्ञापन
अल्मोड़ा स्थित एक परचून की दुकान। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। महंगाई ने फिर से कड़ाके की ठंड में लोगों का पसीना छुड़ाया है। बीते एक माह में आटा, चावल, दाल की कीमत 30 से 50 प्रतिशत तक बढ़ गई है, जिससे लोगों का बजट गड़बड़ा गया है। एक माह पूर्व 30 रुपये किलो मिलने वाला आटा अब 40 तो 80 रुपये किलो मिलने वाली दाल अब 120 में मिल रही है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में फिर से घरेलू सामग्री पर महंगाई का तड़का लगा है। हालात यह हैं कि बीते एक माह में ही आटा, चावल, दाल सहित अन्य सामग्री के दाम 30 से 40 प्रतिशत बढ़ गए हैं। एक माह पूर्व यहां पांच किलो आटे के थैले की कीमत 160 रुपये थी जो अब 200 रुपये पहुंच गई है। 80 रुपये किलो मिलने वाली अरहर, राजमा, मलका की दाल अब 120 रुपये किलो मिल रही है। वहीं मसालों में 15 से 20 प्रतिशत की तेजी आई है, जिससे आम से लेकर खास तक सभी परेशान हैं। रोजमर्रा के सामान महंगा होने से गृहणियों के रसोई का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। उन्होंने कहा महंगाई दिन-पर-दिन आसमान छू रही है। ऐसे में आम लोगों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। कहा सरकार को महंगाई पर लगाम लगाने के गंभीरता से प्रयास करने चाहिए।
फल, सब्जी की घटी कीमतें दे रहीं है राहत
अल्मोड़ा। जिले में भले ही आटा, चावल पर महंगाई की मार पड़ी है लेकिन यहां सब्जी व फलों की घटी कीमत लोगों को थोड़ा राहत दे रही हैं। एक माह के भीतर फल व सब्जियों की कीमत में 40 से 50 प्रतिशत की कमी आई है, जो लोगों के लिए राहत की बात है। पूर्व में 80 रुपये किलो मिलने वाला सेब अब 70, 50 रुपये दर्जन मिलने वाला केला अब 40, 140 रुपये किलो मिलने वाला अनार अब 80 रुपये किलो मिल रहा है। 15 रुपये से घटकर एक किलो आलू की कीमत 12 पहुंची है। वहीं 40 रुपये किलो मिलने वाला टमाटर अब 25, 30 रुपये किलो मिलने वाला प्याज अब 25 रुपये किलो मिल रहा है। मटर, शिमला मिर्च, फूल गोभी सहित अन्य सब्जियों के दाम भी घटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले व अब के दाम (रुपये प्रति किलो)
सामग्री एक माह पूर्व दाम वर्तमान कीमत
आटा(एक किलो) 30 40
आटा(पांच किलो) 160 200
---------------------------------------------
दाल एक माह पूर्व दाम वर्तमान कीमत
अरहर 80 120
राजमा 80 120
उड़द 80 120
काबुली चना 80 130
मलका 80 100
-----------------------------------------------
बोलीं गृहणियां
फिर से महंगाई बढ़ने से घर का बजट गड़बड़ा गया है। आटा, चावल, दाल महंगी हो गई हैं। सरकार को महंगाई पर लगाम लगाने के गंभीरता से प्रयास करने चाहिए।
गुड्डी भोज, अल्मोड़ा।
------------------------
दैनिक जरूरत का सामान महंगा होने से दिक्कत हो रही है। बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। न जाने कब मिलेगी महंगाई से मुक्ति।
दीपा कनवाल, तिलकपुर, अल्मोड़ा।
-----------------------------
हर रोज महंगाई बढ़ रही है। ऐसे में घर चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार को महंगाई रोकने के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए।
ललिता बिष्ट, अल्मोड़ा।
------------------
महंगाई ने कमर तोड़ दी है। आम लोग कैसे घर चलाएंगे, सरकार को यह ध्यान देना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
उमा देवी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें