फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिले के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच देने की तैयारियां तेज

Fri, 21 Aug 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
कुलपति अमित कुमार सिन्हा को दस्तावेज भेंज करते क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली खान। 
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय और उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय के बीच खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जल्द एमओयू होने की उम्मीद जगी है। करार होने के बाद एसएसजे विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाओं और अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। इससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसजे विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली खान ने गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अमित कुमार सिन्हा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच प्रस्तावित एमओयू को लेकर चर्चा हुई। कुलपति अमित कुमार सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों को एमओयू की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस संबंध में एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट से भी पूर्व में चर्चा हो चुकी है।
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली खान ने कुलपति को राज्य की खेल नीति और वर्ष 2036 ओलंपिक विजन से जुड़े सुझावों का दस्तावेज भी सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें