फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मां नंदा देवी मेले को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारी

Tue, 19 Aug 2025 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन




अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर में आयोजित होने वाले मां नंदा देवी मेले को भव्य और ऐतिहासिक रूप देने के लिए प्रशासन और मेला समिति ने एडम्स मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। तय हुआ कि मेला नंदा देवी के अलावा एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की भी व्यवस्था की जाएगी।



इस संबंध में उपजिलाधिकारी संजय कुमार, शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला, मेला अध्यक्ष मनोज वर्मा, एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्य, मंदिर समिति और मेला समिति के पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि मेले की गतिविधियों से छात्राओं की पढ़ाई में कोई व्यवधान नहीं होगा। इस दौरान एडम्स कॉलेज मैदान का निरीक्षण कर यातायात, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेला अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि मां नंदा देवी मेला धार्मिक आस्था ही नहीं, सांस्कृतिक पहचान का भी प्रतीक है।
विज्ञापन


इसे भव्य रूप देने के लिए सभी विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं। बताया कि 20 अगस्त को नंदा देवी मंदिर प्रांगण में महिलाओं की बैठक होगी, इसमें मेला व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव और योजनाएं साझा की जाएंगी। इस मौके पर मेला समिति के सचिव मनोज सनवाल, उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, व्यवस्थापक अनूप साह, अर्जुन बिष्ट, अमित साह ,कुलदीप मेर, रवि गोयल, परितोष जोशी, अभिषेक जोशी, कपिल मल्होत्रा, हरीश भंडारी, त्रिलोचन जोशी, दिनेश मठपाल, राजेंद्र बिष्ट, हितेश वर्मा, मनोज भंडारी, पंकज परगाई, रवि गोयल समेत आदि लोग मौजूद रहे।








28 अगस्त से शुरू होगा मां नंदा-सुनंदा महोत्सव

रानीखेत (अल्मोड़ा)। मां नंदा-सुनंदा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यहां महोत्सव 28 अगस्त से शुरू होकर तीन सितंबर तक चलेगा। महोत्सव के तहत दिन में विभिन्न प्रतियोगिताएं और रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। तीन सितंबर को मां नंदा-सुनंदा की डोला शोभायात्रा नगरभर में निकाली जाएगी।
विज्ञापन

समिति के सांस्कृतिक संयोजक विमल सती ने बताया कि 28 अगस्त को माधव कुंज रायस्टेट से कदली वृक्ष लाकर मूर्ति निर्माण का कार्य शुरू होगा। साथ ही रात्रि में स्थानीय बाल कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बताया कि 29 अगस्त से दो सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। तीन सितंबर को मां नंदा-सुनंदा की डोला शोभायात्रा, भजन-कीर्तन और विद्यालयों की सांस्कृतिक झांकियों के साथ निकलेगी।
मां नंदा-सुनंदा महोत्सव कार्यक्रम

- 29 अगस्त को चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिता

- 30 अगस्त को ऐपण, व्यंजन और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

- 31 अगस्त को समूह नृत्य प्रतियोगिता (प्राइमरी और जूनियर वर्ग) तथा महिलाओं की छपेली नृत्य प्रतियोगिता होगी।

- एक सितंबर को सीनियर वर्ग की लोकनृत्य, शकुनाखर और विवाह गीत प्रतियोगिता

- दो सितंबर को महिलाओं की परिधान और झोड़ा प्रतियोगिता के साथ बालिकाओं के लिए मनोरंजक खेल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें