फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रामलीला मंचन की तैयारियां तेज, तालीम में जुटे कलाकार

Fri, 25 Sep 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
 अल्मोड़ा कर्नाटक खोला में रामलीला मंचन के लिए अभ्यास करते कलाकार।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की विभिन्न रामलीला कमेटियों में रामलीला मंचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। कमेटियों की ओर से कलाकारों को तालीम दी जा रही है। तालीम के दौरान रामलीला के विभिन्न पात्रों को संवाद अदायगी, अभिनय, भाव-भंगिमा, मंच संचालन और पात्रों के अनुरूप अभिनय की बारीकियों का अभ्यास कराया जा रहा है। बाल कलाकारों, युवाओं और महिलाओं में रामलीला को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

कर्नाटक खोला रामलीला कमेटी में भी इन दिनों पात्रों का चयन कर उन्हें अभिनय, गायन और संवाद अदायगी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां राम और सीता के पात्र पिछले पांच वर्षों से दो सगी बहनें वैष्णवी जोशी और कोमल जोशी निभा रहीं हैं। दोनों के अभिनय को लेकर कलाकारों और कमेटी के सदस्यों में उत्साह है। कमेटी के संयोजक बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि आधुनिकता के दौर में लोक संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत को सहेजना सभी की जिम्मेदारी है। रामलीला इसी परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। तैयारियों में देवेंद्र कर्नाटक, गौरव कांडपाल, भूपेंद्र भोज, कमलेश कर्नाटक, लीलाधर कांडपाल, रमेश जोशी समेत अन्य लोग जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें