फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक बग्वाई कौतिक की तैयारियां शुरू, पुलिस प्रशासन ने तेज की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर में हर साल लगने वाले ऐतिहासिक बग्वाई कौतिक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 27 अक्तूबर से मेला शुरू होगा, इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। पुलिस और प्रशासन ने मेला समिति, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन सहित विभिन्न संगठनों के साथ बैठक कर मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मेला समिति ने यातायात रूट डायवर्ट करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बग्वालीपोखर में हर साल बग्वाई कौतिक का आयोजन होता है। इसमें दूरदराज के लोग शिरकत करते हैं। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहती है। पिछले दो सालों से कोरोना काल में मेला सांकेतिक रूप से मनाया गया। इस बार मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। मेला 27 अक्तूबर को शुरू होगा। समिति और अन्य संगठनों के साथ बैठक कर पुलिस और प्रशासन ने मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की रूपरेखा तय की। मेला समिति द्वारा पुलिस प्रशासन से निवेदन किया गया कि 27 और 28 अक्तूबर को यातायात का रूट डायवर्ट किया जाए। पुलिस प्रशासन ने कहा कि इस बार मेले में बाहर से आने वाले व्यापारी अपनी दुकानें मेला समिति की ओर से निर्धारित स्थल पर ही लगाएंगे। वह अपने थानों से अनापत्ति प्रमाणपत्र लाकर यहां के थाने में सूचना देंगे और तभी दुकानें लगाने की अनुमति मिलेगी।
स्थानीय व्यापारी अपनी दुकानें पहले की तरह संचालित करेंगे। स्थानीय व्यापारी मेला क्षेत्र में अपनी दुकानें लगाते हैं तो उनसे शुल्क नहीं लिया जाएगा। बाहर से आने वाले व्यापारी अपना पंजीकरण अवश्य कराएंगे। बैठक में मेला समिति अध्यक्ष सूबेदार मेजर हरी सिंह भंडारी, सचिव प्रमोद जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अर्जुन बिष्ट, टैक्सी यूनियन के वीरेंद्र बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें