गरुड़ के टीट बाजार की रामलीला में सुलोचना विलाप का मंचन करते गौरीशंकर। संवाद
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। टीट बाजार में कत्यूर रामलीला कमेटी की ओर से मंचन जारी है। नौंवे दिवस की रामलीला में कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध और सुलोचना विलाप के दृश्यों का मंचन हुआ। स्थानीय कलाकारों और बच्चों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया।
कुंभकर्ण की भूमिका हरीश जोशी, मेघनाद की चंदन नेगी, सुलोचना की गौरीशंकर, रावण की पुष्कर रावत, जामवंत की नवीन जोशी, सुग्रीव की सागर दोसाद, राम की गौरव जोशी और लक्ष्मण की भूमिका तानुष राणा ने निभाई।
वहां पर भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, कमेटी के अध्यक्ष भरत फर्स्वाण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, कमेटी के निदेशक नीरज पंत, व्यवस्थापक भुवन पाठक, उद्घोषक नंदन अल्मिया, संजय फर्स्वाण, दिग्विजय, दिनेश बिष्ट आदि थे।