फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सीएम के हेलिकॉप्टर लैंड कराने की तैयारी

Thu, 19 Jun 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 21 जून को गैरसैंण में एशियाई देशों के राजनयिकों समेत क्षेत्रीय और प्रदेश के लोगों के साथ योगाभ्यास करेंगे।
विज्ञापन

उम्मीद जताई जा रही है कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शुक्रवार गैरसैंण पहुंचेंगे। गैरसैंण में कोहरे को देखते हुए हेलिकॉप्टर उतारना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में सीएम का हेलिकॉप्टर द्वाराहाट, चौखुटिया या रानीखेत में उतारा जा सकता है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पुलिस और प्रशासन ने द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान का मुआयना किया और संभावना को देखते हुए व्यवस्था की जा रही है। तहसीलदार प्रतीक्षा जोशी ने बताया कि द्वाराहाट हेलीपैड में सीएम के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की व्यवस्था की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें