फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कत्यूर महोत्सव की तैयारियां तेज

Sun, 29 Mar 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। आगामी तीन अप्रैल से शुरू होने वाले ऐतिहासिक कत्यूर महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा और ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शनिवार को निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कत्यूर महोत्सव इस क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान है, इसलिए इसे भव्य और यादगार बनाने के लिए सामूहिक जन-भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर तहसीलदार निशा रानी, ईओ धीरज कांडपाल, कानूनगो मोहन भाकुनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें