फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: खेत में काम कर रही गर्भवती महिला को सांप ने डसा, मौत

Fri, 04 Sep 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ताकुला ब्लॉक के बसौली क्षेत्र के हड़ोली गांव में सर्पदंश से चार माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हड़ोली निवासी 36 वर्षीय सोनू भाकुनी पत्नी आशीष भाकुनी बृहस्पतिवार को घर के समीप खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें आनन-फानन में ताकुला अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि सोनू चार माह की गर्भवती थीं और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में भी शोक की लहर है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें