फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बागेश्वर से आई गर्भवती मेडिकल कालेज से भी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जटिल मामला बताया, परिजनों को हुई दिक्कत
विज्ञापन

अल्मोड़ा।मेडिकल कालेज के अधीन बेस अस्पताल में बागेश्वर जिले से आई एक महिला का प्रसव नहीं कराया जा सका। उसे जटिल मामला बताकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। इससे परिजनों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन


कपकोट निवासी गर्भवती प्रेमा देवी को पूर्व में प्रसव के लिए अनुमानित तिथि दी गई थी। मगर इस तिथि के बाद कुछ रोज बीत जाने के बाद भी उसे प्रसव पीड़ा नहीं जागी। तो परिजन चिंतित हो उठे। इसके बाद परिजन उसे प्रसव के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा ले आए। मगर उन्हें यहां भी निराशा ही हाथ लगी। चिकित्सकों ने मामले को जटिल बताते हुए उसे रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि महिला का बिलरुबीन बढ़ा था और उसका रक्त ग्रुप बी निगेटिव था। प्रसव पीड़ा भी नहीं हो रही थी। इसलिए महिला को रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें