फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली एंजिल में हुई प्री-बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। होली एंजिल पब्लिक स्कूल में प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। कोरोना संकट के बीच लंबे समय से स्कूल बंद हैं। स्कूल प्रशासन छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई करवा रहा है। स्कूल प्रशासन द्वारा दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को स्कूल बुलाकर प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

दो पालियों में परीक्षा दिलाई जा रही है। सुबह की पाली में नौ से बारह बजे और सायं की पाली में एक से चार बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। प्रधानाचार्य डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि परीक्षा में अधिकतर छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। परीक्षाएं सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए करवाई जा रही है। कक्षाओं को छात्रों को पर्याप्त दूरी पर बैठाया जा रहा है। स्कूल पहुंचने पर थर्मल स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें