फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पीआरडी जवानों ने शुरू किया कार्यबहिष्कार

Sat, 21 Nov 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। लंबे समय से की जा रही दो सूत्री मांगों के लिए पीआरडी जवान अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार पर चले गए हैं। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर पीआरडी जवान ऑडिटोरियम के बाहर धरने पर बैठे। आक्रोशित जवानों ने कहा कि लंबे समय से समान कार्य समान वेतन, 365 दिन समान कार्य के लिए आंदोलन कर रहे हैं। 18 नवंबर को सीएम आवास कूच के दौरान पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज के विरोध में भी आक्रोश जताया गया। अभी तक उनकी मांगों का समाधान नहीं हो सका है। इसके कारण जवानों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। संगठन ने उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिए जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र भोटिया, नीमा वर्मा, मनीष जौहरी, मनोज कुमार, कैलाश आर्या, हरीश राम, विपिन बिष्ट, बालीराम, महेश लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें