फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पूरे साल रोजगार और महंगाई भत्ते के लिए आंदोलन पर पीआरडी जवान

Wed, 18 Nov 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दो सूत्री मांगों के लिए 0 पीआरडी जवानों का धरना जारी रहा। जवानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने जवानों की मांगों को समर्थन दिया है।
विज्ञापन

नगर के गांधी पार्क में धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पीआरडी जवान विपरीत परिस्थितियों में भी पुलिस और प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी निभाते हैं। मेले, चुनाव, आपदा और कानून व्यवस्था के दौरान उनकी सेवाएं ली जाती हैं बावजूद इसके उनके हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है। जवानों ने कहा कि साल भर रोजगार दिया और महंगाई भत्ता उनक जायज मांग है। कहा कि वर्तमान में उन्हें कुछ महीनों तक ही ड्यूटी मिलती है जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। बढ़ती महंगाई में बिना महंगाई भत्ते के गुजारा करना मुश्किल है। पीआरडी जवानों ने सेवा शर्तों में सुधार, वर्दी भत्ता और अन्य सुविधाएं देने की मांग भी उठाई। वहां उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, विनय किरौला, गोपाल राम, हरीश बिष्ट, आनंद कांडपाल, ओम प्रकाश, कमल रौतेला, अरमनाथ आर्या, आनंद नयाल, रश्मि टम्टा, गीता टम्टा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें