अल्मोड़ा। विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों की विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम में संकुल स्तरीय बौद्धिक और प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न स्पर्धाओं में प्रदीप नाथ, यामिनी राजभर, मंयक पंत, चित्रांशी पांडे, कंचन बहुगुणा ने प्रथम स्थान पाया।
बाल वर्ग (कक्षा छह से आठ) गीत स्पर्धा में प्रदीप नाथ, हिमानी सतवाल, निखिल कुमार, चित्रकला में यामिनी राजभर, जया बिनौली, क्रिस कपिल, भाषण में मयंक पंत, दीपक जोशी, किरन पंत, अंताक्षरी में चित्रांशी पांडे, भूमिका आर्या, कंचन बहुगुणा क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। बौद्धिक प्रश्न मंच में सरस्वती विद्या मंदिर द्वाराहाट के आयुष शाह साथी प्रथम, बग्वालीपोखर के शुभम कनवाल साथी द्वितीय रहे, जबकि विज्ञान प्रदर्शनी में हर्षित तिवाड़ी और दीक्षा तिवाड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
तरुण वर्ग (कक्षा नौ और दस) स्वरचित कविता पाठक में गालभ जोशी, गौरव खनूलिया, नेहा साह, भाषण में निकिता नेगी, अंकित रावत, कमल चंद्र भट्ट, बौद्धिक प्रश्न मंच में सरस्वती शिशु मंदिर बग्वालीपोखर के शुभम चौधरी और साथी ने बाजी मारी।
किशोर वर्ग (कक्षा ग्यारह और बारहवीं) विज्ञान प्रदर्शनी में सागर रावत, हर्षित बिष्ट, नरेंद्र रावत प्रथम, नरेंद्र, करन शाही द्वितीय, निर्मल और मंयक तृतीय, भाषण में भावना तिवारी पहले, रागिनी जोशी दूसरे, नैतिक पांडे तीसरे, बौद्धिक प्रश्न मंच में द्वाराहाट की दीक्षा कार्की साथी ने पहला, बग्वालीपोखर की कल्पना बेलवाल साथी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संचालन मुकेश सिंह बनकोटी ने किया।
इससे पहले मुख्य अतिथि डॉ. विशाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि गौरव कर्नाटक, मुख्य वक्ता प्रो. एसएस पथनी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अध्यक्षता विनीत बिष्ट ने की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल, गोदावरी चतुर्वेदी, दीपक कांडपाल, प्रकाश तिवारी, संजीव लोहनी, भावना रावत, आंचल, कुसुम, विनीता जड़ौत, लता तिवारी आदि मौजूद थीं।