फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: प्रदीप अध्यक्ष, सोनू बनी पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट संघ की महासचिव

विज्ञापन
वैटनरी फार्मासिस्ट एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अल्मोड़ा। वेटरनरी फार्मासिस्ट एसोसिएशन का बेस अस्पताल स्थित फार्मेसी सदन में द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ। इस दौरान कार्यकारिणी के चुनाव हुए। प्रदीप तिवारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष और सोनू सती परगई जिला महासचिव चुनी गईं।
विज्ञापन

रविवार को हुए चुनाव में प्रदीप आर्या को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रवींद्र पांगती को उपाध्यक्ष, महेश आर्या को संगठन मंत्री, देवेंद्र नेगी को संयुक्त मंत्री, वंदना आर्या को कोषाध्यक्ष, गीता आर्या को संप्रेक्षक चुने गए। पूरन चंद्र बिष्ट को संरक्षक चुना गया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन हित में काम कर फार्मासिस्ट के हितों की लड़ाई मजबूूती से लड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी रहे। फार्मासिस्ट ने फार्मेसी सदन की छत के सुधारीकरण की मांग की। विधायक तिवारी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष डीके जोशी, महामंत्री रजनीश जोशी के निर्देशन में चुनाव हुआ। इस मौके पर वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष नवीन जोशी, मीडिया प्रभारी जगदीश जोशी, डॉ. भगवंत पांडे, मनोज पांडे, भूपाल मेहरा, उमेश पाटनी, ममता आर्या, सतीश जोशी, कृष्णा जोशी, मनोज वर्मा, दीपिका कोठारी, जानकी बिष्ट, तारा भट्ट, पंकज पांडे, महेंश तिवारी, श्वेता जसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें