जीजीआईसी अल्मोड़ा में योगाभ्यास करते लोग।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा बनाए गए रैन बसेरों (शेल्टर होम) में रह रहे लोगों को प्रतिदिन सुबह योगाभ्यास कराया जा रहा है। एसएसजे परिसर योग विभाग के प्रशिक्षित छात्र चंदन बिष्ट ने रविवार को इन लोगों को भुजंगासन, धनुरासन, मकरासन आदि का अभ्यास कराया।
उन्होंने बताया कि नाड़ी शोधन प्राणायाम से अधिक मात्रा में शरीर को आक्सीजन मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है। योग से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है और वह तनाव मुक्त जीवन जीता है। साथ ही योग शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी सहायक होता है।