अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में एमएससी पहले और तीसरे सेमेस्टर के वनस्पति विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 28 नवंबर से शुरू होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. धनी आर्या ने बताया कि पहले सेमेस्टर की परीक्षा 28 और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 29 को सुबह 10 से प्रारंभ होगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की है।