फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सोमेश्वर-कौसानी में आठ घंटे गुल रही बिजली

Mon, 05 Oct 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर और कौसानी क्षेत्र में रविवार को करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। लंबे समय तक बिजली नहीं होने से लोगों को घरेलू कामकाज के साथ ही दुकानदारों और अन्य उपभोक्ताओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित रहने के संबंध में सब स्टेशन सोमेश्वर के जेई मुकेश भाकुनी ने बताया कि रविवार को 33 केवी पैनल लगाने का कार्य किया गया। पैनल लगाने के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत आपूर्ति बंद रखी गई थी। उन्होंने बताया कि आवश्यक विद्युत कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई। करीब आठ घंटे तक बिजली बंद रहने से सोमेश्वर और कौसानी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें