जागेश्वर (अल्मोड़ा)। शनिवार रात को जागेश्वर क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान हो गए। जानकारी के अनुसार बड़ी लाइन में फाल्ट आने के कारण बिजली बंद रही और कई घंटों तक बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
बिजली विभाग के जेई प्रमोद कुमार गुररानी ने बताया कि फाल्ट की वजह से बिजली की आपूर्ति में रुकावट आई है और यह समस्या कुछ समय तक बनी रह सकती है। उन्होंने लोगों से धैर्य रखने की अपील की और कहा कि मरम्मत कार्य जल्दी शुरू कर दिया गया है।