फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने टूटे पोल ने कराई बिजली कर्मियों की फजीहत

Sun, 20 Mar 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विद्युत पोल गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बिजली का पोल गिरने की सूचना ने बिजली विभाग के कर्मचारियों की रविवार को खूब फजीहत कराई। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे कुछ देर तूफान आया और बारिश हुई। इसी बीच किसी ने फोन पर  बिजली शिकायत प्रकोष्ठ धारानौला में टैक्सी स्टैंड के पास बिजली पोल गिरने की शिकायत दी। बिजली विभाग ने सुरक्षा के लिहाज से जीजीआईसी तिराहे आदि क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बंद कर दी और कर्मचारियों को पेट्रोलिंग पर भेजा।
विज्ञापन


काफी ढूंढने के बाद मालरोड में पुलिस सहायता केंद्र के पास लोहे का पुराना पोल टेढ़ा पाया गया। लेकिन, इस खंभे पर बिजली की लाइन नहीं होने से कर्मचारियों को राहत मिली। मौके पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। तब जाकर करीब दो घंटे बाद संबंधित क्षेत्र की लाइन में आपूर्ति सुचारु हो सकी। बाद में बिजली कर्मियों ने यह टूटा पोल हटाया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें