खत्याड़ी सब स्टेशन से जुड़े 12 से अधिक गांवों की 4000 से अधिक की आबादी रही प्रभावित
अल्मोड़ा। नगर से समीप खत्याड़ी सब स्टेशन में एक बार फिर पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर बॉक्स फटने से ट्रांसफार्मर से जुडे फीडरों में 12 से अधिक गांवों में 12 घंटे बिजली गुल रही। ऐसे में लोगों कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ा। वहीं, लोगों के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण शोपीस बने रहे। ऐसे में 4000 से अधिक की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रविवार की सुबह तीन बजे खत्याड़ी सब स्टेशन में बारिश के चलते पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर का बॉक्स फट गया। इससे ट्रांसफार्मर से जुडे़ ब्राईट एंड कार्नर, चौसली, शीतलाखेत फिडर के 12 से अधिक गांवों में 12 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बुधवार को भी इन ट्रांसफार्मर बॉक्स फटने से इन फीडरों में चार घंटे बिजली गुल रही थी। इधर, रविवार दोपहर तीन बजे किसी तरह बिजली आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
बिजली की आंख मिचौली से लोग रहे परेशान
अल्मोड़ा। नगर के कई क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली से लोग दिन भर परेशानी रहे। बिजली आपूर्ति बाधित होने से माल रोड़, चौघापाट, थपलिया, जोशीखोला, मालरोड़ आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति। शनिवार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। कारोबारियों के साथ ही लोगाें को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कोट
- खत्याड़ी सब स्टेशन में सुबह तीन बजे ट्रांसफार्मर बॉक्स फटने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। ट्रांसफार्मर बॉक्स में आई खराबी को दूर कर लिया गया है। दोपहर तीन बजे ट्रांसफार्मर से जुड़े फीडरों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है।- कन्हैया मिश्रा, ईई, यूपीसीएल, अल्मोड़ा।