फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक महिला का पीएम कर शव परिजनों को सौंपा, जंगली सुअर का शव भी किया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलछीना/अल्मोड़ा। जंगली सुअर के हमले से मृतक बुजुर्ग महिला के शव को बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया। महिला की मौत से परिवार में मातम छाया रहा। इधर वन विभाग ने मृत सुअर के शव का भी नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन

बीते दिवस भैंसियाछाना ब्लॉक के नैनी देवल में सरस्वती देवी (62) पत्नी स्व. नारायण राम एक अन्य महिला के साथ जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। शाम को वापसी के समय घर से कुछ ही दूरी पर नदी के समीप एक गधेरे के पास दोनों महिलाओं पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया था। सरस्वती देवी के हाथ को बुरी तरह से जकड़ सुअर महिला को खींच कर ले जाने लगा। इस बीच ग्रामीण रामनाथ गोस्वामी घर से कुल्हाड़ी लेकर घटनास्थल पहुंचे और सुअर पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के हमले से सुअर की मौत हो गई थी। सुअर के हमले से घायल महिला को भी नहीं बचाया जा सका। शव परिजनों को सौंपने के बाद मृतक की अंत्येष्टि कर दी गई। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा ने बताया कि सुअर का भी पोस्टमार्टम किया गया और उसके शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें