फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए प्रशासन ने बनाए पांच क्लस्टर

Mon, 30 Dec 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के पांच विकासखंड क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने पांच क्लस्टर निर्मित किए हैं। इसके लिए इन क्लस्टरों में खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ अन्य परियोजनाएं बनाकर लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहे हैं। इसके लिए जरूरी जमीन भी चिह्नित की जा रही है। सीडीओ दिवेस शासनी ने बताया कि यह क्लस्टर हवालबाग ब्लॉक क्षेत्र के धामस में भैंसियाछीना विकासखंड के सरस्यू गांव में लमगड़ा विकासखंड के शहर फाटक में ताकुला विकासखंड के बसोली में और स्यालदे विकासखंड के बुरासपानी में निर्मित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी में लोगों को चिह्नित कर उन्हें पशुपालन, कृषि, मत्स्य पालन, डेयरी उद्योग सहित कई कार्यों से जोड़ा जाएगा और उन्हें उत्पाद बेचने के लिए बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके लिए स्वयं सहायता समूह की भी मदद ली जा रही है। उन्हें भी क्लस्टरों में कार्य दिया जाएगा ताकि महिलाओं की आर्थिक की भी बढ़ाया सके। यह अति महत्वाकांक्षी योजना है और इसके लिए राज्य सरकार प्रोत्साहन देने के लिए भी तैयार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें