फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कलवर्ट के जीर्णोद्धार की उम्मीद जगी

Sat, 17 May 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में जाखनदेवी रोड में बख्शीखोला में सालों से बंद कल्वर्ट को खोले जाने और सुविधाजनक बनाने की उम्मीद जग गई है। नगर निगम के पार्षद अमित साह मोनू और पार्षद अर्जुन बिष्ट ने प्राथमिकता से यह मामला उठाया क्योंकि कलवर्ट के बंद होने से स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ है।
विज्ञापन

पार्षदों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए लोनिवि और नगर निगम की संयुक्त टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। इसमें पाया गया कि गाद, मलबा और कूड़ा जमा होने से कलवर्ट पूरी तरह बंद है। इसके ऊपर मार्ग भी खस्ताहाल हो चुका है।
स्थलीय निरीक्षण के बाद लोनिवि के ईई हर्षित गुप्ता ने बताया कि जल्द ही कल्वर्ट की सफाई, मरम्मत और जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा। इसके लिए तकनीकी टीम से रिपोर्ट मांगी जा रही है और रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कार्य योजना तैयार होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें