फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 3.9 करोड़ रुपये से चौबटिया-कुनेलाखेत और बमस्यूं मार्ग का होगा सुधारीकरण

Tue, 17 Dec 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चौबटिया-कुनेलाखेत-बमस्यूं मोटर मार्ग का सुधारीकरण जल्द ही शुरू होगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग की परेशानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

सड़क के सुधारीकरण के लिए शासन ने 3.9 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। यह क्षेत्र सोमेश्वर विधानसभा के अंतर्गत आता है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य गड़स्यारी धन सिंह रावत ने बताया कि इस मामले को विधायक और मंत्री रेखा आर्या के समक्ष उठाया, जिनकी पहल पर राज्य योजना के तहत सड़क सुधार की स्वीकृति मिली है।
सड़क के डामरीकरण के लिए 3.9 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। सड़क सुधारीकरण से चौबटिया, कुनेलाखेत और बमस्यूं के ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें