द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट क्षेत्र में जल्द ही साहसिक खेलों के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र में सोमवार को किरोली से कफड़ा नौघर तक पैराग्लाइडिंग का ट्रायल किया गया जो सफल रहा।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि विधायक मदन सिंह बिष्ट ने ट्रायल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर सहित कई क्षेत्रों से पहुंचे पैराग्लाइडरों ने किरोली से कफड़ा नौघर तक सफलतापूर्वक उड़ान भरी। इसमें महिला पायलट भी शामिल रहीं। आयोजक ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला तथा संयोजक राजेंद्र किरौला ने किरोली गांव में विश्राम गृह खोलने के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
वहां चौखुटिया की पूर्व ब्लॉक प्रमुख मीना कांडपाल, महेश वर्मा, राकेश किरौला, चंदन सिंह, बालम सिंह, इंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, ललित मोहन, हेम मठपाल आदि मौजूद रहे।