फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा के लिए 74.75 करोड़ रुपये की जिला योजना मंजूर

Thu, 22 May 2025 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला योजना समिति की बुधवार को विकास भवन सभागार में बैठक हुई। जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 74 करोड़ 75 लाख 70 हजार की जिला योजना को मंजूरी दी गई। इसमें 57 करोड़ 15 लाख 70 हजार रुपये सामान्य, 17 करोड़ 37 लाख 30 हजार रुपये एससीएसपी और 22.70 लाख रुपये टीएसपी के लिए शामिल हैं।
विज्ञापन

बैठक में जिला योजना के अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभागों को आवंटित धनराशि पर सहमति जताई। इस वित्तीय वर्ष में जल संस्थान के लिए 13 करोड़ 20 लाख 47 हजार रुपये, लोक निर्माण विभाग के लिए 10 करोड, 53 लाख 47 हजार रुपये, प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण विभाग के लिए 507.45 लाख, पर्यटन विभाग के लिए 450 लाख, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य 320 लाख, पेयजल निगम के लिए 540 लाख, कृषि विभाग के लिए 320 लाख, शिक्षा विभाग के लिए 370 लाख, पशुपालन विभाग के लिए 386 लाख सहित अन्य विभागों के लिए धनराशि अनुमोदित की गई है। जनप्रतिनिधियों ने जिले की जनसांख्यिकी एवं भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार जिला योजना का बजट बढ़ाने की मांग की।
अध्यक्षता करते हुए जिला प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि जितने भी प्रस्ताव विभागों को प्राप्त हुए हैं उन्हें जिला प्लान में शामिल कर त्वरित एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें एवं जिला योजना की धनराशि को जिले के विकास के लिए ही खर्च किया जाए। जिला योजना में सभी जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को बजट के अनुसार लिया जाए। किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ भेदभाव न हो, इसका ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों की ओर से किए गए पत्राचार का जवाब जरूर दिया जाए।
सीडीओ दिवेश शाशनी ने जिला योजना वर्ष 2025 -26 की विभागवार आवंटित की गई धनराशि का प्रस्तुतीकरण किया। साथ ही उन्होंने जिला योजना से संबंधित विविध प्रावधानों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें