फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: हरिद्वार से चली दिव्य ज्योति कलश यात्रा स्याल्दे पहुंची

Thu, 08 May 2025 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। शांतिकुंज हरिद्वार से दिव्य ज्योति कलश यात्रा बुधवार को स्याल्दे पहुंची। यहां यात्रा दल का धर्म प्रेमियों ने स्वागत किया। गायत्री परिवार के लक्ष्मी नारायण पांडे ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना और नशामुक्ति की अलख जगाते हुए धर्म का प्रचार करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 99 वर्ष पहले अखंड ज्योति देवात्मा हिमालय से प्राप्त हुई जिसे शांतिकुंज हरिद्वार में स्थापित किया गया है।
पांडे ने बताया कि अगले वर्ष इस अखंड ज्योति को 100 साल पूरे हो जाएंगे। इस उपलक्ष्य में बसंतोत्सव जन्म शताब्दी के रूप में मनाया जाएगा। इसी बात का प्रचार करने के लिए दिव्य कलश यात्रा निकाली जा रही है। इसका आरंभ 10 दिसंबर, 2024 को हरिद्वार से हुआ।
यह यात्रा हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों से होते हुए अल्मोडा जिले के स्याल्दे पहुंची है। अभी अन्य जिलोें का भ्रमण बाकी है।
यहां दिव्य ज्योति यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में समन्वयक दिनेश चंद्र मैखुरी, नरेेंद्र सजवाण, नारायण सिंह चौधरी, उर्वादत्त पपनोई, दीपा पपनोई, नंदीे देवी, जानकी जोशी, किरन जोशी, पुष्पा देवी आदि कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें