चौखुटिया (अल्मोड़ा)। कई दिनों की जद्दोजहद के बाद अब इंतजार खत्म हुआ। बृहस्पतिवार से चौखुटिया में रामगंगा नदी पर बने स्टील गार्डर पुल की मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इस पुल पर 29 मई से 7 जून तक के लिए आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है। डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया है कि किसी भी दशा में यातायात के लिए पुल 10 दिनों से अधिक प्रतिबंधित नहीं रहेगा। प्रतिबंधित अवधि में आवागमन के लिए यातायात डायवर्जन किया गया है। इसके लिए पैदल व सड़क मार्ग की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। संवाद