रानीखेत (अल्मोड़ा)। ''''प्लास्टिक प्रदूषण का अंत'''' अभियान के तहत छावनी परिषद रानीखेत ने बुधवार को छावनी इंटरमीडिएट कॉलेज में अंतर विद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की। इनमें से उत्कृष्ट चित्रों को नगर के प्रमुख स्थलों पर प्रदर्शित किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से चयनित 65 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला ने बताया कि जूनियर और सीनियर वर्गों में हुई प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा व पुरस्कार वितरण 5 जून को किया जाएगा। वहां, स्वच्छता निरीक्षक अजय प्रताप सिंह, चंदन कुमार, राजस्व अधीक्षक राजेंद्र पंत व विद्यालय के बीसी पांडे, उमेश जोशी, दीप त्रिपाठी आदि मौजूद थे। संवाद