फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सात साल से बंद कारचूली प्राथमिक विद्यालय के बंद दरवाजे फिर खुले

Sat, 26 Apr 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील अंतर्गत करीब सात सालों से बंद पड़े राजकीय प्राथमिक विद्यालय कारचूली का फिर संचालन शुरू हो गया है। रानीखेत के विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने शनिवार को रिबन काटकर विद्यालय का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके साथ ही ग्रामीणों की पुरानी मांग पूरी हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार को 10 छात्रसंख्या के साथ यहां शिक्षण कार्य आरंभ कर दिया गया। इससे स्थानीय अभिभावकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय का औपचारिक उद्घाटन करते हुए विधायक नैनवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक विद्यालयों की छात्र संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। इस कारण कई विद्यालय बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। ऐसे में कारचूली विद्यालय का पुनः संचालन एक सराहनीय पहल है। विधायक ने विश्वास जताया कि कारचूली प्राथमिक विद्यालय भविष्य में शैक्षणिक उत्कृष्टता का एक उदाहरण बनेगा।
कहा कि दो साल पहले रानीखेत विधानसभा अंतर्गत ही ग्राम पीपलखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय का संचालन दोबारा शुरू हुआ जो पहले बंद हो चुका था। वर्तमान में इस विद्यालय में 29 बच्चे नियमित रूप से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2018 में न्यून छात्र संख्या के चलते प्राथमिक विद्यालय कारचूली का संचालन बंद कर दिया गया था। तब से ग्रामीण इसके संचालन की मांग उठाते आ रहे हैं। हाल में ताड़ीखेत के श्रद्धानंद मैदान में लगे बहुद्देश्यीय शिविर में भी विद्यालय के दोबारा संचालन का मुद्दा उठा था। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए। फलस्वरूप स्कूल पुनः खुल सका है। कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान देवकी देवी, शिव सिंह बिष्ट, विमला बिष्ट, कुबेर बिष्ट, मदन बिष्ट, राम सिंह जनी, सुरेंद्र नेगी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें