रानीखेत (अल्मोड़ा)। महाविद्यालय रानीखेत में उच्च शिक्षा विभाग एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद के संयुक्त प्रयास से देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत उद्यमिता विकास कार्यक्रम जारी है। बुधवार को छठे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य, प्रो. पीएन तिवारी ने किया।
उन्होंने स्वरोजगार एवं उद्यमिता को जनकल्याण का एक प्रमुख बिंदु बताया। स्वरोजगार व उद्यमिता के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि एक वेतनभोगी सिर्फ अपने परिवार का भरण-पोषण करता है लेकिन एक उद्यमी अन्य लोगों को रोजगार देकर समाज का भरण-पोषण करता है। मुख्य वक्ता क्रिसील फाउंडेशन के कैलाश उप्रेती, एसबीआई ताड़ीखेत के अजय एवं दीर्घायु हिमालय ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट्स की कुसुम पांडे ने केंद्र एवं राज्य सरकार की वित्तीय और ऋण योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. राहुल चंद्रा, डॉ. आस्था अधिकारी, डॉ. निष्ठा शर्मा, डॉ. रूचि साह, डॉ. पारुल बोरा आदि मौजूद रहे। संवाद