अल्मोड़ा। एसएसबी जवानों ने नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालकर लोगों और युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया। जवानों ने एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय से एनटीडी होते हुए मुख्य बाजार तक रैली निकाली। इस दौरान जवानों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लिए युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। वहां कमांडेंट बीसी जोशी, उप कमांडेंट रविनंद झा, उप कमांडेंट विपिन कुमार कटारा, नबजित दास आदि मौजूद रहे। संवाद