अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर के जियारानी छात्रावास में पांच लाख से क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का सुधारीकरण होगा। लंबे समय से सुरक्षा दीवार के क्षतिग्रस्त होने से छात्रावास में छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही थीं। सुरक्षा दीवार के सुधरने से यहां रहने वाली 100 से अधिक छात्राओं को राहत पहुंची।
एसएसजे परिसर के जियारानी छात्रावास में अल्मोड़ा सहित बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत जिले की 100 से अधिक छात्राएं रह रहती हैं लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी छात्रावास की सुरक्षा दीवार लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। सुरक्षा दीवार के अभाव में लावारिस पशु आवाजाही के दौरान कई छात्राओं पर हमला कर चुके हैं। आखिरकार परिसर प्रबंधन ने छात्राओं की इस परेशानी को गंभीरता से लिया है। जल्द अब पांच लाख रुपये से क्षतिग्रस्त दीवार को ठीक किया जाएगा। इससे छात्राओं को सुरक्षा मिलेगी।
- छात्रावास की सुरक्षा दीवार का सुधारीकरण कार्य शुरू हो चुका है। जल्द निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। छात्रावास में छात्राओं की सुरक्षा के लिए परिसर प्रबंधन गंभीर है।
प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, निदेशक एसएसजे परिसर अल्मोड़ा।