भिकियासैंण में युवाओं को पुस्तकें भेंट करते बुरांश संस्था के सदस्य। संवाद
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। बुरांश सपोर्टिंग हैंड फाउंडेशन की ओर से कारवां किताबों का अभियान के तहत प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को पुस्तकें भेंट की गईं।
भिकियासैंण यूथ क्लब के सहयोग से अजीम प्रेमजी फाउंडेशन टीएलसी सेंटर भिकियासैंण में छात्र- छात्राओं को पुस्तकें बांटी गईं। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के ब्लॉक समन्वयक अभिषेक कुमार झा ने कहा कि शिक्षा और साहित्य से युवाओं को जोड़ने की यह पहल सराहनीय है।
संयोजक हेमंत कुमार ने बुरांश संस्था सावित्री बाई फूले, पहल संस्था देघाट, पारस पुस्तकालय भिकियासैंण आदि में पुस्तकें भेंट की हैं। वहां उमेश चंद्र, भैरव चंद्र, रोहन नाथ, गौरव आर्या, रीतू, प्रवेश, अजय, अरुणिमा आदि मौजूद रहीं। संवाद