फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जल्द सौर ऊर्जा से रोशन होंगे जिले के सरकारी संस्थान

Mon, 21 Oct 2024 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के सरकारी भवनों में सोलर प्लांट स्थापित कर बिजली बचाने की कवायद शुरू हो गई है। उरेडा ने पांच सरकारी भवनों की छत पर सोलर प्लांट स्थापित कर इसकी पहल की है। विभाग को सरकारी कार्यालयों और स्कूलों से 100 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में सभी सरकारी भवनों में सोलर प्लांट स्थापित होने हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने सभी सरकारी भवनों में सोलर प्लांट स्थापना की योजना बनाई है। योजना के तहत उरेडा को इंटर कॉलेज और संस्थानों से कुल 100 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विभाग ने हवालबाग ब्लॉक, ताड़ीखेत ब्लॉक, भिकियासैंण ब्लॉक और तहसील कार्यालय, बीटीकेआईटी द्वाराहाट और राम सिंह बिष्ट पॉलीटेक्निक संस्थान द्वाराहट के भवन की छत पर सोलर प्लांट स्थापित कर इसकी शुरुआत कर दी है। उरेडा का दावा है कि सोलर प्लांट स्थापित होने के बाद संस्थान खुद की बिजली का प्रयोग कर सकेंगे। इससे बिजली की खपत कम होगी।

राज्य सरकार उठाएगी खर्चा
अल्मोड़ा। सरकारी संस्थानों, विद्यालयों, अस्पतालों में सोलर प्लांट स्थापित होने पर आने वाला खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। यदि कोई सरकारी संस्थान किराए के भवन में संचालित हो रहा है तो उस संस्थान को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


- विभाग को प्राप्त आवेदनों को निदेशालय भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही संस्थानों की छत पर सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे। अब तक पांच सरकारी भवनों में सोलर प्लांट स्थापित हो चुके हैं।
विज्ञापन

मनोज कुमार बजेठा, परियोजना अधिकारी, उरेडा, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें