फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार समेत अन्य जानकारियों के लिए किया पोर्टल विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला, स्वरोजगार प्रोत्साहन और अनुश्रवण समिति की कलक्ट्रेट में हुई बैठक में स्थानीय लोगों, प्रवासियों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने पर चर्चा की गई। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि स्वरोजगार और अन्य जानकारियों के लिए उद्योग विभाग ने empl.dicalm.org पोर्टल विकसित किया है। जिसमें जिले के स्वरोजगार से संबंधित विभागों के संबंध में जानकारी उपलब्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागीय जानकारी, योजनाएं एक कॉमन प्लेटफार्म पर उपलब्ध रहेंगी। इससे लोगों को स्वरोजगार के चयन में आसानी होगी। इस पोर्टल में उद्योग, श्रम, पर्यटन, मनरेगा, मत्स्य, डेयरी, कृषि, उद्यान, सहकारिता आदि विभागों की संपूर्ण योजनाओं की जानकारी रहेगी। उन्होंने उद्योग महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि सभी रेखीय विभागों के अधिकारियों के नंबर, प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी भी पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराए।
इस दौरान एकल खिड़की सुगमता के तहत गठित प्राधिकृत समिति की हुई बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा प्राप्त आवेदनों पर विचार किया गया। जिस पर डीएम ने कहा कि पूर्ण औपचारिकता वाले आवेदन पत्रों को तत्काल अग्रसारित किया जाए। इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिए कि औद्योगिक इकाईयों को दी जाने वाली सब्सिडी के लिए बजट प्रस्ताव तत्काल निदेशालय को भेजा जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, उद्योग महाप्रबंधक डा0 दीपक मुरारी, मुख्य कोषाधिकारी गुलफाम अहमद, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, सहायक श्रमायुक्त उमेश राय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें