फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रास्ते पर बह रहे दूषित पानी ने बढ़ाई विद्यार्थियों की मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर को जोड़ने वाले पैदल रास्ते पर लंबे समय से घरों से निकल रहा दूषित पानी छात्र-छात्राओं की मुश्किलें बढ़ा रहा है। नाली चोक होने से रास्ते पर बह रहे दूषित पानी से वहां फिसलन बढ़ गई है। ऐसे में आवाजाही के दौरान कई विद्यार्थी रास्ते पर फिसलने से चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

बावजूद इसके नाली को ठीक करने के प्रयास नहीं हो रहे। इससे विद्याथिर्यों के साथ ही रास्ते के समीप रहने वाले लोगोें को संक्रमित बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बना हुआ। छात्र-छात्राओं ने नगर निगम से राहगीरों की परेशानी बढ़ा रहे ऐसे लोगों पर उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें