फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सल्ट, स्याल्दे और भिकियासैंण विकासखंड में मतदान आज

विज्ञापन
भिकियासैंण से मतदान सामग्री लेकर बूथों को रवाना होते कार्मिक। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में बुधवार 16 अक्तूबर को सल्ट, स्याल्दे और भिकियासैंण विकासखंड में मतदान होगा। प्रशासन ने सुबह आठ बजे से सायं पाच बजे तक होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तीन विकासखंडों से 346 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय भिकियासैंण से 99, स्याल्दे विकासखंड के 99 और सल्ट विकासखंड की 148 पोलिंग पार्टियां राजकीय इंटर कॉलेज खुमाड़ से मतदान सामग्री लेकर बूथों को रवाना हुई। भिकियासैंण ब्लॉक मुख्यालय में जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की पोलिंग पार्टियों को निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि दो चरणों के सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराए जाने के पश्चात अंतिम चरण को भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करें। पीठासीन अधिकारियों, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देशित कर कहा कि पोलिंग बूथों पर पहुंचने की सूचना कंट्रोल रुम को दें। कोई भी पोलिंग पार्टी मतदान बूथ पर किसी भी प्रकार का आतिथ्य स्वीकार न करें। निर्वाचन के लिए जो भी कार्रवाई की जानी है उन्हें अभिकर्ता के समक्ष पूर्ण कर सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू कर दें। बूथों पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है, ताकि मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।
विज्ञापन

चुनाव पर्यवेक्षक प्रकाश चंद्र ने सभी पोलिंग पार्टियों को राज्य निर्वाचन आयोग की गाईड लाइन के अनुसार उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत नरेंद्र सिंह भंडारी, तहसीलदार संजय कुमार, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, रिटर्निंग आफिसर मोहम्मद अफजाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें