फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिटारकोट गांव में किसी भी वक्त बड़े हादसे को दावत दे रहे बिजली के जीर्ण पोल

विज्ञापन
भिटारकोट गांव में लगे सड़े बिजली के पोल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विद्युत विभाग बिजली के पोलों और लाइनों को ठीक करने के चाहे लाख दावे कर ले, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में हकीकत दूसरी है। तहसील के सुदूरवर्ती भिटारकोट गांव में सड़े पोलों में तार खींचे गए हैं। आबादी क्षेत्र से होकर गुजर रही ये लाइनें किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना का सबब बनी हुई हैं। ग्रामीण अधिकारियों से गुहार लगाते लगाते थक चुके हैं, लेकिन पोलों को नहीं बदला जा रहा है।
विज्ञापन

गांव में आबादी के बीच विद्युत पोल लगाए गए हैं, लेकिन यह पोल जंक लगने के कारण ये पोल पूरी तरह से गल चुके हैं। ग्रामीणों का कहना कि विभाग के जेई को कई बार सूचना दी गई, लेकिन पिछले दो सालों से आज तक इन पोलों को नहीं बदला गया है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बिजली लाइन गोविंद सिंह नेगी, दीवान सिंह नेगी, नारायण सिंह नेगी, पुष्कर सिंह नेगी के घरों से होकर गुजर रही है। इधर मदन सिह फर्त्याल के घर से पोल की दूरी सौ मीटर से अधिक है वहां पर आज तक विद्युत विभाग ने पोल नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें