फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला अस्पताल शिफ्टिंग पर सियासी रार बरकरार

Thu, 27 Aug 2026 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा में प्रेसवार्ता करते पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिला अस्पताल को नगर से कहीं और शिफ्ट किए जाने की चर्चाओं पर सियासी रार बरकरार है। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने दावा किया कि जिला अस्पताल को नगर से कहीं भी शिफ्ट नहीं किया जाएगा। विपक्ष इस मामले में जनता के बीच सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन

चौहान ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से दूरभाष पर वार्ता की। स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें स्पष्ट रूप से आश्वस्त किया है कि अल्मोड़ा जिला अस्पताल नगर में ही संचालित होता रहेगा। कहा कि इस मामले में न कोई शासनादेश आया है न ही किसी का बयान आया, विपक्ष खाली भ्रम फैला रहा है। उन्होंने जनता से अस्पताल के स्थानांतरण को लेकर चल रही चर्चाओं और अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की। चौहान ने कहा कि जिला अस्पताल में फिजिशियन नहीं होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। अगले एक सप्ताह के भीतर अस्पताल को फिजिशियन भी मिल जाएगा।
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित बेस अस्पताल में मरीजों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आने वाले समय में इन सुविधाओं में और विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में अल्मोड़ा में सबसे अधिक विकास कार्य हुए। कई क्षेत्रों में सड़कें पहुंचाई गईं और नगर की बड़ी पेयजल योजना पर भी काम किया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, अर्जुन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के मुद्दे पर भाजपा बैकफुट पर : कांग्रेस

अल्मोड़ा। जिला चिकित्सालय को नगर क्षेत्र से अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने भाजपा और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नगर महामंत्री संगठन वैभव पांडे ने कहा कि विधायक मनोज तिवारी और कांग्रेस के विरोध के बाद सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी है।
उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल स्थानांतरण का कोई प्रस्ताव नहीं था तो भाजपा नेताओं को स्वास्थ्य मंत्री से 24 घंटे के भीतर बयान क्यों दिलवाना पड़ा। उन्होंने सरकार से अस्पताल को नगर से बाहर नहीं ले जाने का लिखित आश्वासन देने की मांग की। वैभव पांडे ने कहा कि जिला अस्पताल में करीब दो माह से फिजिशियन नहीं है और विशेषज्ञ चिकित्सकों व स्टाफ की कमी बनी हुई है। सरकार को इन समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने अल्मोड़ा के हार्ट केयर सेंटर को दोबारा शुरू करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल पर्वतीय क्षेत्र की जनता की जीवनरेखा है। कांग्रेस इसे स्थानांतरित नहीं होने देगी और जरूरत पड़ी तो जनता के हित में सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें