फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिपं अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की सुनीता, भाजपा की हेमा आज कराएंगी नामांकन

Sun, 10 Aug 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अगली कड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव 14 अगस्त को होगा। सोमवार को इन पदों के लिए नामांकन होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी सुनीता कुंजवाल और भाजपा अधिकृत प्रत्याशी हेमा गैड़ा नामांकन कराएंगी।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कुल पांच नामांकन पत्र बिके हैं। भाजपा की हेमा गैड़ा ने तीन नामांकन प्रपत्र और कांग्रेस की सुनीता कुंजवाल ने दो नामांकन प्रपत्र खरीदे हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के लिए 11 अगस्त को पूर्वाह्नन 11 से तीन बजे तक नामांकन होगा। इसी दिन 3.30 बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 12 अगस्त को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक नामांकन वापसी का मौका मिलेगा। 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच क्षेत्र पंचायतों में ब्लॉक प्रमुख, उप प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख के पदों के लिए मतदान होगा जबकि जिला पंचायतों में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पदों के लिए चुनाव होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें