फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गांव की सरकार चुनने के लिए मत प्रतिशत बढ़ा गए प्रवासी

Sat, 26 Jul 2025 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा )। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार एक नया तथ्य सामने आया है। आंकड़ों के अनुसार, ऐसे मतदाता जिनका नाम दो अलग-अलग स्थानों की मतदाता सूची में दर्ज था, उनमें से काफी संख्या में लोगों अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें बड़ी संख्या में प्रवासी मतदाता भी शामिल हैं जो मतदान के लिए विशेष रूप से गांव लौटे।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान कई क्षेत्रों में यह देखने को मिला कि एक ही व्यक्ति का नाम गांव की ग्राम पंचायत सूची के साथ-साथ शहरी क्षेत्र की मतदाता सूची में भी दर्ज था। इस स्थिति ने अब चुनाव परिणाम के बाद कानूनी पेचीदगियों की आशंका को जन्म दे दिया है।
जानकारों के अनुसार यदि विरोधी पक्ष इसे लेकर न्यायालय का रुख करता है तो चुनाव रद्द तक होने की नौबत आ सकती है। स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में जांच की बात कही है लेकिन चुनाव संपन्न होने के बाद अब मामला अदालत की चौखट तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

इस स्थिति ने मतदाताओं और प्रत्याशियों दोनों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। अब देखना होगा कि निर्वाचन आयोग इस संवेदनशील मुद्दे पर क्या रुख अपनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें