फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश पर घर आए पुलिस जवान की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो- दानसिंह घुघत्याल - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया/बागेश्वर। अवकाश पर घर आए पुलिसकर्मी की घर के बाथरूम में गिरने से मौत हो गई। पुलिस गारद ने जवान को ससम्मान अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

कौसानी थाने में बतौर कांस्टेबल तैनात ग्राम पंचायत रमनागांव निवासी दानसिंह घुघत्याल (41) पुत्र बची सिंह अवकाश पर घर आए थे। बताया कि वह सात अगस्त को घर के बाथरूम में फिसल गए थे। उन्हें सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया जहां मंगलवार को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को अगनेरी श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ पुलिसकर्मी का अंतिम संस्कार किया गया। अल्मोड़ा पुलिस लाइन से पहुंची गारद और थाना पुलिस के जवानों ने मातमी धुन के साथ शस्त्र उल्टा कर उन्हें अंतिम विदाई दी। बताया कि दानसिंह 2002 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे। घर में उनके बुजुर्ग माता-पिता के अलावा पत्नी और दो बेटे हैं। इधर, बागेश्वर में सिपाही के निधन पर एसपी अमित श्रीवास्तव, सीओ शिवराज सिंह राणा और तमाम पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें