गांधी पार्क स्थित आंदोलन स्थल पर बुधवार को भी आल्पस कर्मचारियों का आमरण अनशन जारी रहा। सुनील जोशी और प्रदीप कुमार ने पांचवें दिन भी अनशन जारी रखा। लेकिन शाम होते ही पुलिस और प्रशासन की टीम आंदोलन स्थल पर पहुंची और आमरण अनशन कर रहे दोनों कर्मचारियों को उठाकर अस्पताल ले गई। इस दौरान कर्मचारियों ने पुलिस और प्रशासन पर आंदोलन को दबाने का आरोप भी लगाया। उसी दौरान महिला कर्मचारी शीला साह ने आमरण अनशन शुरू कर दिया।
बुधवार शाम गांधी पार्क स्थित आंदोलन स्थल पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के कर्मचारियों ने अनशन पर बैठे दोनों कर्मचारियों को आंदोलन स्थल से उठा लिया। बाद में दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इधर कर्मचारियों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आल्पस फैक्ट्री की महिला कर्मचारी शीला साह ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। इससे पहले सुबह बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों की मौजूदगी में हुई सभा में कर्मियों ने शासन-प्रशासन पर उनकी सुध नहीं लेने का आरोप लगाया।
रोजी रोटी के लिए मांग पूरी होने तक आमरण अनशन जारी रखने का एलान भी किया। बुधवार को बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी आंदोलन स्थल पर बैठीं। आंदोलन में गीता बिष्ट, नसरीन, नीमा, सीमा, ममता भंडारी, कला देवी, शीला साह, किरन साह, हेम चंद्र, हेमा, महेंद्र बिष्ट, बबीता रानी, मंजू, दीपा पांडे, चंपा साह, पूजा, कविता, रीता, इंद्रा आर्या, भुवन, अनिल, नवीन बुधौड़ी आदि शामिल थे। आनंद रावत, गणेश आर्या, जमुना दत्त, दिनेश जोशी, हर्ष कनवाल, मनोज सनवाल, रंजना सिंह, पीसी तिवारी, प्रकाश उनियाल ने समर्थन दिया।