फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: देघाट में पांच करोड़ से अस्तित्व में आएगा पुलिस थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे(अल्मोड़ा)। स्याल्दे विकासखंड के देघाट में राज्य योजना के तहत नए पुलिस थाने के भवन का निर्माण होगा। चार करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से यह भवन धरातल पर उतरेगा।
विज्ञापन

निर्माण की जिम्मेदारी पेयजल निगम देहरादून को दी गई है। सल्ट विधायक महेश जीना ने भवन निर्माण कार्य का विधिवत रूप से भूमिपूजन किया। विधायक जीना ने कहा कि देघाट क्षेत्र में पुलिस थाने के निर्माण से कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। क्षेत्र को पुलिस से जुड़ी सुविधाएं एक ही छत के नीचे बेहतर ढंग से उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। वहां थाना अध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख मथुरा दत्त, सुरेंद्र नेगी, कुंदन लाल, पूरन रजवार, हरी राम आर्या, सुरेंद्र कडाकोटी, पूरन पंचोली सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें