फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो लोगों के घरों की तलाशी लेकर की पूछताछ

Sun, 24 Sep 2017 10:13 PM IST
almora
विज्ञापन
अल्मोड़ा में गोपाल राम की घर की तलाशी को पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चोरगलिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए माओवादी देवेंद्र सिंह चम्याल और महिला भगवती भोज ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि फरार तीसरा माओवादी खीम सिंह बोरा अल्मोड़ा में हो सकता है। इसके बाद रविवार को पुलिस ने खजांची मोहल्ले में किराए में रहने वाले गोपाल राम और डुबकिया में किराए में रहने वाले जीवन चंद्र के घर पहुंची और पूछताछ कर तलाशी ली। पुलिस को तलाशी में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। सूत्रों के अनुसार इस मामले में कुछ अन्य लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है। 
विज्ञापन

पुलिस दल रविवार प्रात: खजांची मोहल्ला में किराए में रहने वाले गोपाल राम के घर पहुंची और तलाशी लेकर पूछताछ की, वहीं डुबकिया में किराए के मकान में रहने वाले जीवन चंद्र के घर की भी तलाशी ली। जीवन चंद्र ने फेसबुक में की गई टिप्पणी पर आरोप लगाया है कि सुबह 10 बजे पुलिस लाव लश्कर के साथ उनके घर पर आई और बिना वारंट के उनके घर की तलाशी ली। इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी का कहना है कि माओवाद गतिविधियों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। जिसमें कुछ सुराग हाथ लगे हैं। मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें