फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में 31 हिस्ट्रीशीटरों की खोजबीन शुरू

Mon, 18 Mar 2024 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
द्वाराहाट के गगास में वाहनों की चे​किंग करते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
03 की सोमवार को कराई शिनाख्त परेड, आचार संहिता लागू होते ही पुलिस ने जानकारी जुटानी की शुरू
विज्ञापन


अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव में हिस्ट्रीशीटरों के माहौल बिगाड़ने की आशंका के चलते पुलिस ने इनकी खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जिले में 31 हिस्ट्रीशीटर हैं। अगर ये संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त मिले तो चुनाव के दौरान उन्हें जिलाबदर किया जाएगा।
सबसे अधिक 16 हिस्ट्रीशीटर नगर क्षेत्र में मौजूद हैं। एसएसपी देंवेंद्र पींचा ने कहा कि आचार संहिता लागू होते ही हिस्ट्रीशीटरों की शिनाख्त परेड शुरू हो गई है। सोमवार को कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा ने क्षेत्र के तीन हिस्ट्रीशीटर की परेड कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अराजकता फैलाने पर 34 का चालान
अल्मोड़ा। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि इवनिंग स्टॉर्म अभियान के तहत अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताया कि अभियान के तहत अराजकता फैलाने वाले 34 लोगों का चालान किया है। वहीं, यातायात नियमों के उल्लंघन में 91 वाहन चालकों का चालान और दो वाहन सीज हुए हैं। कहा कि अर्द्धसैनिक बलों के साथ मिलकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें